Site icon Yuva Insight

SSC परीक्षा से जुड़ा मुद्दा क्यों ट्रेंड कर रहा है ?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) परीक्षा से जुड़े मुद्दे इन दिनों पूरे देश में ट्रेंड कर रहे हैं। छात्र और शिक्षक दोनों बड़े पैमाने पर विरोध—हड़ताल और प्रदर्शन—कर रहे हैं ।

SSC: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन — एक परिचय

SSC की स्थापना : 4 नवंबर 1975 मुख्यालय: नई दिल्ली , भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन

कार्य: सरकारी नौकरियों के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगठित भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना

SSC देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में Group B और Group C पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है।

SSC हर साल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है।

हाल की चुनौतियाँ और विवाद

Source: Patrika News

SSC (Staff Selection Commission) परीक्षा से जुड़े मुद्दे इन दिनों पूरे देश में ट्रेंड कर रहे हैं। छात्र और शिक्षक दोनों बड़े पैमाने पर विरोध—हड़ताल और प्रदर्शन—कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर हैशटैग #SSCMisManagement, #SSCVendorFailure जैसी ट्रेंडिंग है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती परीक्षा (24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक) में कथित कुप्रबंधन के कारण देशभर से छात्र और शिक्षक दिल्ली के जंतर मंतर पर “दिल्ली चलो” अभियान के तहत एकत्र हुए हैं, जिसमें वे परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

हड़ताल और आंदोलन क्यों हो रहा है?

वेंडर (Vendor) वाला विवाद क्या है?

एडुक्विटी क्या है?

एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd.) एक बेंगलुरु-आधारित कंपनी है, जो जून 2000 में स्थापित हुई। यह मानव संसाधन मूल्यांकन और परीक्षा प्रबंधन समाधान प्रदान करती है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर-आधारित मूल्यांकन सेवाएं शामिल हैं।

Source: Dainik Rajiv Times

एडुक्विटी कई विवादों में घिरी रही है, विशेष रूप से परीक्षा प्रबंधन में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और तकनीकी खामियों के कारण। प्रमुख विवाद निम्नलिखित हैं:

सोशल मीडिया पर क्या ट्रेंड हो रहा है?

Share this
Exit mobile version