Site icon Yuva Insight

राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026

Rajasthan Startup Quest 2026: युवाओं और नए विचारों को मिलेगा लाखों का इनाम एवं मेंटरशिप, जानें पूरी प्रक्रिया

राजस्थान के सभी 41 जिलों और लगभग 400 ब्लॉकों में आइडिएथॉन (Ideathons) आयोजित होंगे , कुल पुरस्कार राशि (Total Award Pool): 1.25 करोड़

राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026 की शुरुआत 13 अगस्त 2026 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित ‘राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव’ के दौरान की गई।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अभियान का शुभारंभ किया ।

राजस्थान सरकार प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीण नवाचारियों में उद्यमिता (Entrepreneurship) और नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल शुरू करने जा रही है। “राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026” (Rajasthan Startup Quest 2026) जिसका आयोजन ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर किया जा रहा है।

इस त्रि-स्तरीय (Three-Tier) आइडियाथॉन का उद्देश्य जमीनी स्तर (Grassroots) से अनोखे और उपयोगी विचारों की खोज करना और उन्हें सफल स्टार्टअप में बदलना है।

मुख्य उद्देश्य (Key Objectives)

कौन-कौन भाग ले सकता है? (Eligibility)

यह प्रतियोगिता सभी इनोवेटर्स के लिए खुली है:

  1. स्कूल व कॉलेज के छात्र (Student Innovators)
  2. नए और स्थापित उद्यमी (Startups & Entrepreneurs)
  3. महिला उद्यमी (Women-led Teams)
  4. ग्रामीण एवं जनजातीय इनोवेटर्स (Rural & Tribal Innovators)
  5. स्वयं सहायता समूह (SHG) व स्थानीय कारीगर/किसान

🏆 त्रि-स्तरीय प्रतियोगिता और पुरस्कार राशि (Prize Structure)

प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी:

1. ब्लॉक स्तर (Block Level)

जिला स्तर (District Level)

राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले – जयपुर (State Level Grand Finale)

दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में जयपुर में तीन दिवसीय इनोवेशन मेला / स्टार्टअप एक्सपो का भव्य आयोजन होगा

विशेष श्रेणी पुरस्कार (₹1,00,000 प्रत्येक):

  1. 🌾 Rural Innovation Award (ग्रामीण क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ नवाचार)
  2. 👩‍💼 Best Idea from All-Women Team (सर्वश्रेष्ठ महिला-नेतृत्व वाली टीम)
  3. 🏹 Tribal Innovation Award (जनजातीय/TSP क्षेत्र का नवाचार)
  4. 🤝 Social Impact Award (सामाजिक/प्रशासनिक बदलाव वाला विचार)
  5. 🌿 Green Innovation Award (पर्यावरण एवं स्थिरता आधारित समाधान)

🗓️ महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

गतिविधिनिर्धारित तिथि
आवेदन प्रारंभ (Launch)13 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026
ब्लॉक स्तरीय शॉर्टलिस्टिंग30 सितंबर 2026
ब्लॉक आइडियाथॉन एवं परिणाम15 अक्टूबर 2026 तक
जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं परिणाम15 नवंबर 2026 तक
राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले (जयपुर)दिसंबर 2026 (प्रथम सप्ताह)

📝 आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. DoIT&C / iStart के अधिकृत पोर्टल पर जाएं।
  2. अपने दल (Team), सेक्टर, समस्या (Problem Statement) और आइडिया सारांश (Idea Summary) की जानकारी दर्ज करें।
  3. आवेदन जमा करने के बाद प्रतिभागियों को iStart LMS (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम) के मॉड्यूल का एक्सेस मिलेगा, जहाँ से वे अपने आइडिया को और बेहतर बना सकते हैं।

यदि आपके पास कोई ऐसा विचार है जो समाज की समस्या को हल कर सकता है या एक बड़ा बिजनेस बन सकता है, तो राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026 आपके लिए अपनी पहचान बनाने और सरकारी सहयोग प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर है!

🌟 रजिस्ट्रेशन (Registration):

Share this
Exit mobile version